Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधपटवारी का भ्रष्टाचार: 30 हजार की रिश्वत, फिर भी अधूरा काम! VIDEO...

पटवारी का भ्रष्टाचार: 30 हजार की रिश्वत, फिर भी अधूरा काम! VIDEO वायरल, ग्रामीण ने SDM से लगाई गुहार…

 

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर क्षेत्र के ग्राम पचरा में पटवारी पर 60 हजार रुपये रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगा है। ग्रामीण केवल दास मानिकपुरी से पट्टे की भूमि का ऑनलाइन रिकॉर्ड दर्ज करने और ऋण पुस्तिका जारी करने के एवज में रिश्वत मांगी गई थी।

पटवारी ने घर पर लिए 30 हजार रुपये

26 दिसंबर 2024 को पटवारी अनिकेत साव ने अपने घर पर केवल दास से 30 हजार रुपये नगद लिए। ग्रामीण ने रिश्वत लेते हुए वीडियो भी बना लिया।

पैसा देने के बाद भी काम नहीं हुआ, अधिकारी से शिकायत

रिश्वत देने के बावजूद न तो जमीन का ऑनलाइन रिकॉर्ड अपडेट हुआ और न ही ऋण पुस्तिका मिली। जब केवल दास ने पटवारी से संपर्क किया, तो वह बहाने बनाकर टालता रहा। परेशान होकर ग्रामीण ने कोटा SDM से शिकायत कर धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार पर कार्रवाई की मांग की।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, प्रशासन हरकत में

पटवारी का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला गर्मा गया है। प्रशासन ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। वहीं, ग्रामीण ने अपने 30 हजार रुपये वापस दिलाने की भी गुहार लगाई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts