Thursday, February 12, 2026
Homeअपराधचोरी करके भागे, पुलिस के शिकंजे से नहीं बच पाए, सोने-चांदी के...

चोरी करके भागे, पुलिस के शिकंजे से नहीं बच पाए, सोने-चांदी के जेवरात समेत 2 आरोपी गिरफ्तार…

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी हुए **₹1.15 लाख के सोने-चांदी के जेवरात** भी बरामद कर लिए गए हैं।

जानिए क्या है पूरा मामला

प्रार्थी पीताम्बर साहू निवासी अशोक नगर, सरकंडा ने 5 मार्च 2025 को थाना सरकंडा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वे 22 फरवरी 2025 को अपने परिवार सहित प्रयागराज कुम्भ स्नान के लिए गए थे। लौटने पर उन्होंने पाया कि उनके मकान का ताला टूटा हुआ था और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी का लॉकर भी टूटा हुआ था, जिसमें रखे सोने-चांदी के जेवर चोरी हो गए थे।

सूचना के आधार पर कार्रवाई:

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी विशु श्रीवास ने चोरी के जेवरात आशुतोष तिवारी को बेच दिए हैं। मामले की पुष्टि होते ही पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई की गई।

आरोपियों की गिरफ्तारी:

विशु श्रीवास (22 वर्ष) और आशुतोष तिवारी (22 वर्ष), दोनों निवासी अटल आवास, अशोक नगर, सरकंडा को पकड़कर पूछताछ की गई। जिसके बाद विशु श्रीवास ने कबूला कि उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया और जेवर आशुतोष तिवारी को बेचे। आशुतोष तिवारी ने भी चोरी का माल खरीदने की बात स्वीकार की। पुलिस ने ₹1.15 लाख के सोने-चांदी के जेवर बरामद कर लिए।

पुलिस टीम की सक्रियता से सफलता:

थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts