Wednesday, February 11, 2026
Homeअन्य खबरेराजधानी में बड़ा धर्मांतरण! बजरंग दल और विशेष समुदाय में झड़प, गाड़ियों...

राजधानी में बड़ा धर्मांतरण! बजरंग दल और विशेष समुदाय में झड़प, गाड़ियों में तोड़फोड़, भारी पुलिस बल तैनात…

राजधानी रायपुर में धर्मांतरण को लेकर बवाल, टाटीबंध में हिंसक झड़प/ बजरंग दल का प्रदर्शन, गाड़ियों में तोड़फोड़

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टाटीबंध इलाके में धर्मांतरण के आरोप को लेकर भारी हंगामा हुआ। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया, जिससे माहौल गरमा गया और हिंसा भड़क उठी। इस दौरान कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई।

धर्मांतरण की सूचना पर बजरंग दल का विरोध

सूचना मिलने पर बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और धर्मांतरण के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शन के दौरान भीड़ उग्र हो गई और विशेष समुदाय के लोगों के साथ झड़प हो गई।

पुलिस ने संभाला मोर्चा, भारी बल तैनात

स्थिति बिगड़ती देख पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। सिटी एएसपी लखन पटले ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और मामले की जांच जारी है।

मंदिर बनाने की उठी मांग

घटनास्थल पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मंदिर निर्माण की मांग की, जिससे तनाव और बढ़ गया। हालांकि, पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों को सुरक्षित निकाला और माहौल शांत करने का प्रयास किया।

एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि नहीं

खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि नहीं हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरत रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts