Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधलोन के नाम पर ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार, फर्जी फाइनेंस स्कीम...

लोन के नाम पर ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार, फर्जी फाइनेंस स्कीम से कई लोगों को लगाया था लाखों का चूना, पुलिस ने भेजा जेल…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में लोन दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों की ठगी करने वाली महिला को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

क्या है मामला?

प्रार्थिया लता यादव निवासी देवरी खुर्द तोरवा, बिलासपुर ने थाना सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि बजरंग कॉम्प्लेक्स, तेलीपारा स्थित एक फाइनेंस कंपनी से लोन दिलाने के नाम पर आरोपी महिला ने उनसे ₹22,300 की ठगी की। शिकायत में यह भी बताया गया कि आरोपिया  फरहत सिंह (उम्र 48 वर्ष, निवासी विनायक होम्स, तारबाहर, बिलासपुर) ने इसी तरह अन्य कई लोगों – नरेंद्र गेंदले, कलेश्वरी मरकाम, नागेश्वर मरकाम, संगीता भोरे आदि से भी रुपये लेकर प्रोडक्ट फाइनेंस के नाम पर लगभग ₹1,50,000 की धोखाधड़ी की।

पुलिस कार्रवाई:

शिकायत के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने धारा 318(4), 316(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। विवेचना के दौरान आरोपी महिला के कार्यालय पर दबिश दी गई, जहां से फाइनेंस से जुड़े दस्तावेज जब्त किए गए।

पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रमोद साबद्रा  के मार्गदर्शन में आरोपिया की तलाश की गई। विनायक होम्स, तारबाहर में दबिश देकर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। 

टीम का विशेष योगदान:

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पांडेय, सहायक उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार यादव, आरक्षक नुरूल कादिर, गोकुल जांगड़े और धीरेंद्र सिंह की अहम भूमिका रही।

पुलिस अपील:

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति या संस्था के झांसे में आकर पैसे न दें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts