Sunday, March 29, 2026
Homeअपराधसोशल मीडिया की हुई दोस्ती, शादी का शादी का झांसा देकर किया...

सोशल मीडिया की हुई दोस्ती, शादी का शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, दुल्हन की बारात में आया था शिकारी, आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार…

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सोशल मीडिया पर शुरू हुई पहचान युवती के लिए भारी पड़ गई। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले युवक को पुसौर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। यह त्वरित कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में की गई, जिसकी व्यापक सराहना हो रही है।

जानकारी के अनुसार, 28 वर्षीय युवती की पहचान वर्ष 2024 में फेसबुक पर मीनकेतन पाव (उम्र 27), निवासी थाना जूटमिल क्षेत्र से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला बढ़ा और मीनकेतन ने विवाह का भरोसा दिलाकर उसका विश्वास जीता।

6 अप्रैल को युवती के गांव में एक बारात आई थी, जिसमें मीनकेतन भी शामिल था। इसी दौरान उसने युवती से फोन पर संपर्क किया और पता पूछकर उसके घर पहुंच गया। वहां आरोपी ने बातचीत के दौरान युवती के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इंकार कर दिया।

पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ थाना पुसौर पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी रामकिंकर यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 85/2025, धारा 69 बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) के तहत मामला दर्ज कर पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मेडिकल परीक्षण सहित सभी विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल व नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला के नेतृत्व में महिला अपराधों के प्रति दिखाई गई संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की नीति को आगे भी सख्ती से लागू किए जाने की बात कही गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts