Thursday, February 12, 2026
Homeअपराधप्रेमी जोड़े ने जंगल में की आत्महत्या, एक ही फंदे लटकी मिली...

प्रेमी जोड़े ने जंगल में की आत्महत्या, एक ही फंदे लटकी मिली लाश, 2 दिन पहले घर से निकला था युवक, युवती की पहचान अब भी रहस्य? जांच में जुटी पुलिस…

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जयनगर थाना क्षेत्र के लटोरी चौकी अंतर्गत घाघी कोन्हा के जंगल में सोमवार सुबह एक युवक और युवती के शव एक ही फंदे से लटके मिले। युवक की पहचान बृज नगर निवासी 20 वर्षीय छोटू सिंह के रूप में हुई है, जो 26 अप्रैल को घर से निकला था और फिर वापस नहीं लौटा था। ग्रामीणों ने शव की पहचान की। हालांकि युवती की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

बताया जा रहा है कि दोनों ने एक ही चुन्नी से फंदा बनाकर आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दोनों के इस कदम के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

पुलिस को मौके पर नहीं मिला सुसाइड नोट

पुलिस के मुताबिक शवों की स्थिति से आत्महत्या का मामला लग रहा है। मौके पर सुसाइड नोट नहीं मिला। फिलहाल पुलिस प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या और अन्य एंगल से जांच कर रही है। दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

युवती की पहचान के प्रयास जारी

फिलहाल, युवती कौन थी, अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है। न तो गांव में कोई उसे पहचानता है, न ही आस-पास के इलाकों में उसकी कोई जानकारी मिली है। लटोरी चौकी प्रभारी अजय गुप्ता ने बताया कि घटना की सूचना आसपास के थानों और चौकियों को दी गई है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी शवों की तस्वीरें वायरल कर युवती की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।

युवक की पहचान बृज नगर निवासी छोटू सिंह (20 वर्ष) के रूप में हुई है, लेकिन उसके परिजन भी मृतक युवती की पहचान नहीं कर पाए हैं। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts