Monday, February 16, 2026
Homeअपराधलक्ष्मी ट्रेडर्स के सामने हुई 'नकद उठाईगिरी', 2 मिनट में बैग से...

लक्ष्मी ट्रेडर्स के सामने हुई ‘नकद उठाईगिरी’, 2 मिनट में बैग से 18 लाख की सफाई! CCTV में कैद हुआ शातिर चोर…

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में गंजपारा इलाके में लक्ष्मी ट्रेडर्स के बाहर खड़ी स्कूटी की डिक्की से 18 लाख रुपए के चोरी का मामला सामने आया है। जहां एक आरोपी ने जूपिटर मोपेड का इस्तेमाल करते हुए स्कूटी से भारी रकम वाला बैग चोरी कर लिया और मौके से फरार हो गया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिससे पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घटना सोमवार दोपहर लगभग 2 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, व्यापारी नमन चांडक बैंक में पैसे जमा करने के लिए निकले थे। उन्होंने अपनी स्कूटी लक्ष्मी ट्रेडर्स के सामने खड़ी की और अंदर चले गए। इस दौरान अज्ञात चोर ने मौका पाकर स्कूटी की डिक्की खोलकर उसमें रखे 18 लाख रुपए से भरे बैग को चोरी कर लिया और भाग निकला। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

घटना की सूचना मिलते ही दुर्ग कोतवाली पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है. सीसीटीवी फुटेज में एक चोर कैद हुआ है, जिसकी तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts