Sunday, March 15, 2026
Homeअपराधपत्नी' बनी दलाल, 'पति' बना दूल्हा! ठगी के लिए की शादी, फिर...

पत्नी’ बनी दलाल, ‘पति’ बना दूल्हा! ठगी के लिए की शादी, फिर उड़ गए पैसे और भरोसा, दंपती फरार, जांच में जुटी पुलिस…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक चौंकाने वाला अनोखी ठगी का मामला सामने आया है। जहां शादी के नाम पर एक युवती के साथ धोखा हुआ। एक मैरिज ब्यूरो चलाने वाली महिला ने अपने ही पति की शादी दूसरी युवती से करा दी। और फिर पति ने उस युवती से 7 लाख रुपए ऐंठ लिए। पूरा मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, ये कहानी है दमयंती की, जो मूलतः जांजगीर चांपा जिले के शिवरीनारायण की रहने वाली है। जुलाई 2024 में उसने एक मैरिज ब्यूरो में शादी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। इस मैरिज ब्यूरो को चलाती थी। चित्रा शुरू में कुछ प्रोफाइल दिखाने के बाद जब कोई लड़का पसंद नहीं आया। तो चित्रा ने दमयंती को अपने ही पति संजय चौधरी का प्रोफाइल भेज दिया। संजय के पहले से शादीशुदा होने की बात से अनजान रखा। दमयंती को लड़के का प्रोफाइल पसंद आया। और गिरौधपुरी धाम में संजय और दमयंती की शादी करा दी गई। शादी के बाद संजय दमयंती को हरियाणा के सिरसा ले गया। फिर दोनों बिलासपुर लौट आए और विनोबा नगर में किराए के मकान में रहने लगे। दमयंती ने वहां ब्यूटी पार्लर खोला। लेकिन असली ड्रामा तो इसके बाद शुरू हुआ। संजय ने बीमारी और अन्य निजी समस्याओं का हवाला देकर दमयंती से धीरे-धीरे 7 लाख रुपए ले लिए और उन पैसों से एक कार भी खरीद ली। लेकिन कुछ समय बाद संजय अचानक गायब हो गया। तलाश शुरू करने पर दमयंती को पता चला कि चित्रा कोई और नहीं, बल्कि संजय की पत्नी है और दोनों ने मिलकर उसके साथ धोखा किया है।

इस मामले में चित्रा और उसके पति संजय ने मिलकर दयमयंती के साथ न सिर्फ आर्थिक बल्कि भावनात्मक रूप से भी ठगी की है। इससे आहत होकर उसने पुलिस से मामले की शिकायत भी की… दमयंती की शिकायत पर सकरी पुलिस ने चित्रा और संजय के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में ये भी सामने आया कि चित्रा और संजय की लव मैरिज हुई थी और उनका एक बेटा भी है।

आपको बता दें कि, शादी जैसे पवित्र रिश्ते को धोखे और लालच का जरिया बना देने वाला ये मामला कई सवाल खड़े करता है। सवाल भरोसे का, सवाल कानून का, और सबसे बड़ा सवाल — इंसानियत का हैं। पूरे मामले में सबसे हैरानी की बात ये है कि चित्रा ने खुद अपने पति को दूसरी शादी के लिए तैयार किया। और शादी के बाद हरियाणा जाकर उसे लेने भी पहुंची। फिलहाल, ठगी करने के बाद दोनों पति-पत्नी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts