Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधजमीन के झगड़े में सगी भाईयों के रिश्ते लहूलुहान: मंझले भाई ने...

जमीन के झगड़े में सगी भाईयों के रिश्ते लहूलुहान: मंझले भाई ने पत्नी-बच्चों संग मिलकर बड़े भाई की कर दी हत्या…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। हिरीं थाना क्षेत्र के खरकेना गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर मंझले भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। आरोप है कि मंझला भाई लेखूराम ने अपनी पत्नी और तीन बेटों के साथ मिलकर बड़े भाई फेंकूराम को लाठी और सब्बल से पीट-पीटकर मार डाला।

रविवार रात को हुए इस दिल दहला देने वाले घटनाक्रम ने पूरे गांव को हिला दिया। फेंकूराम जमीन के हिस्से को लेकर अपने छोटे भाई नारद के हक की बात कर रहा था, जिससे नाराज होकर मंझले भाई ने खून-खराबे का रास्ता चुन लिया।

हिस्सा देने की बात से भड़का गुस्सा

टीआई अवनीश पासवान ने बताया कि मृतक फेंकूराम अपने भाइयों के साथ पहले ही जमीन का बंटवारा कर चुका था, लेकिन छोटे भाई नारद का नाम पट्टे में न होने के कारण मंझला भाई लेखूराम उसे हिस्सा देने के खिलाफ था। जब फेंकूराम ने नारद को हिस्सा देने की बात दोहराई, तो दोनों में बहस हुई और देखते ही देखते यह विवाद जानलेवा हिंसा में बदल गया।

पत्नी और बेटों ने मिलकर किया हमला

घटना के दौरान लेखूराम की पत्नी महेशिया और बेटों—मिलाप, ईश्वर और एक नाबालिग बेटे—ने भी फेंकूराम पर लाठियों से हमला कर दिया। हमले के दौरान एक बेटे ने सब्बल फेंकूराम के पेट में घोंप दिया। गंभीर रूप से घायल फेंकूराम को परिजन अस्पताल लेकर गए, लेकिन इलाज से पहले ही उसकी मौत हो गई।

हत्या के कुछ घंटे पहले पत्नी की भी हत्या

यह घटना बिलासपुर जिले में उसी दिन हुई जब सुबह सकरी थाना क्षेत्र में एक पति ने पत्नी की हत्या कर दी थी। बच्ची की छट्ठी की बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद पति ने तवा से हमला कर पत्नी की जान ले ली।

सभी आरोपी हिरासत में

हिरीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लेखूराम, उसकी पत्नी और बेटों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने हत्या के पीछे की पारिवारिक कलह और जमीन विवाद को मुख्य कारण बताया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts