Wednesday, February 11, 2026
Homeखेलभारत–साउथ अफ्रीका मैच की टिकट बिक्री में अभूतपूर्व भीड़, 1500 की टिकट...

भारत–साउथ अफ्रीका मैच की टिकट बिक्री में अभूतपूर्व भीड़, 1500 की टिकट सिर्फ 800 में! स्टूडेंट ऑफर ने बढ़ाई लाइन, काउंटर पर घंटों इंतजार, लाइन टूटते ही मचा हंगामा, काबू पाने पुलिस को करना पड़ा हल्का बल प्रयोग…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 3 दिसंबर को होने वाले भारत–साउथ अफ्रीका वनडे मैच को लेकर राजधानी रायपुर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। टिकट बिक्री शुरू होते ही इंडोर स्टेडियम के बाहर तड़के 4 बजे से लंबी कतारें लग गईं। बड़ी संख्या में पहुंचे क्रिकेट फैंस और छात्रों की भीड़ ने पूरे परिसर में रौनक बढ़ा दी।

स्टूडेंट्स के लिए बड़ी राहत
छात्रों को इस बार टिकटों पर बड़ी छूट दी गई है। 1500 रुपये की टिकट केवल 800 रुपये में उपलब्ध होने की खबर फैलते ही युवाओं का हुजूम टिकट काउंटरों पर टूट पड़ा। कई छात्र सुबह से ही पानी-पोहे के पैकेट लेकर लाइन में डटे रहे, ताकि किसी भी कीमत पर टिकट न छूटे।

कुर्सियाँ टूटते–टूटते बचीं, लाइन तोड़ने से मचा हंगामा
भीड़ बढ़ने के साथ ही लाइन तोड़ने की कोशिशें भी शुरू हो गईं। एकाएक धक्का-मुक्की बढ़ी और हालात काबू से बाहर होते देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस की समझाइश के बाद व्यवस्था फिर से पटरी पर आई। कई लोग गिरते–गिरते बचे और कुछ का सामान भी भीड़ में खो गया, लेकिन किसी बड़े हादसे की जानकारी नहीं है।

पुलिस–प्रशासन ने मोर्चा संभाला
स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने खुद पहुंचकर व्यवस्था दुरुस्त करवाई और लोगों से शांतिपूर्वक लाइन में लगने की अपील की। इसके बाद टिकट वितरण फिर सुचारू रूप से जारी रहा।

स्टेडियम की तैयारी लगभग पूरी
उधर, नवा रायपुर के क्रिकेट स्टेडियम में तैयारियां भी लगभग पूरी हो चुकी हैं। पिच की कंडीशन, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, खिलाड़ियों की एंट्री–एग्जिट रूट—सभी की अंतिम जांच शुरू हो गई है। स्टेडियम के भीतर सफाई से लेकर सीटिंग एरिया तक को दुरुस्त किया जा रहा है।

फैंस बोले—‘इतना इंतजार मंजूर, पर टिकट जरूर चाहिए’
कई छात्रों ने कहा कि इतने बड़े इंटरनेशनल मुकाबले को लाइव देखने का मौका दुर्लभ होता है, इसलिए चाहे जितना इंतजार करना पड़े, वे टिकट लेकर ही लौटेंगे। घंटों इंतजार के बाद जिन्हें टिकट मिली, उनके चेहरे खुशी से चमक उठे।

3 दिसंबर के मुकाबले को लेकर उत्साह चरम पर
भीड़ और उत्साह को देखते हुए यह साफ है कि भारत–साउथ अफ्रीका मैच के दौरान स्टेडियम खचाखच भरा होगा। शहर में क्रिकेट fever लगातार बढ़ रहा है और फैंस इस रोमांचक मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts