Saturday, March 28, 2026
Homeअपराधतेज रफ्तार की टक्कर! खड़ी ट्रेलर में घुसी बाइक, युवक गंभीर, सड़क...

तेज रफ्तार की टक्कर! खड़ी ट्रेलर में घुसी बाइक, युवक गंभीर, सड़क सुरक्षा पर सवाल! ट्रेलर छोड़कर फरार हुआ ड्राइवर…

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला, जहां देर शाम अंधेरे में एक खड़ी ट्रेलर में बाइक के जोरदार टक्कर मार देने से बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि सड़क पर पर्याप्त रोशनी न होने और तेज गति के कारण बाइक सीधे ट्रेलर के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के तुरंत बाद ट्रेलर चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद बांकी मोंगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की सहायता से डायल 112 टीम ने गंभीर रूप से घायल युवक को नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका प्राथमिक इलाज जारी है।

घायल युवक की पहचान ढेलवाडीह निवासी के रूप में हुई है। पुलिस अब फरार ट्रेलर चालक की तलाश में जुट गई है और हादसे के कारणों की तफ्तीश की जा रही है। यह पूरा मामला बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के शुक्ला खार इलाके का है, जहां खड़े भारी वाहनों के कारण पहले भी दुर्घटनाओं की आशंका जताई जाती रही है।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि रात के समय भारी वाहनों को सड़क किनारे खड़ा न किया जाए और क्षेत्र में अतिरिक्त स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जाए, ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts