Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराध“प्यार में डरावना मोड़: शादीशुदा बॉयफ्रेंड ने होटल में गर्लफ्रेंड की हत्या...

“प्यार में डरावना मोड़: शादीशुदा बॉयफ्रेंड ने होटल में गर्लफ्रेंड की हत्या की, वजह जानकर सब रह जाएंगे दंग”

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक होटल के कमरे में शादीशुदा प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को कम समय में गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

शादी के दबाव में हत्या की वारदात

पुलिस के मुताबिक, मृतका संध्या दास जांजगीर-चांपा जिले के मरकाडीह गांव की रहने वाली थी। आरोपी राकेश कुमार मानिकपुरी भी उसी गांव का निवासी है और दो बच्चों का पिता है। दोनों गुरुवार को शादी समारोह में शामिल होने का बहाना बनाकर कोरबा पहुंचे और चंदेला होटल में कमरा लिया था।

कमरे में मिली संध्या की लाश

शुक्रवार सुबह जब होटल स्टाफ ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की लेकिन कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने कमरे की जांच की। अंदर का दृश्य देखकर कर्मचारी दंग रह गए — संध्या बिस्तर पर मृत पड़ी थी और राकेश गायब था। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस की तत्पर कार्रवाई

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। थोड़ी ही देर में मरकाडीह में दबिश देकर राकेश को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि संध्या उस पर शादी के लिए दबाव डाल रही थी, जिसके चलते उसने गला दबाकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई और विस्तृत जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts