Sunday, March 29, 2026
Homeअपराधदर्दनाक घटना: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, व्हाट्सऐप पर छोड़ा आख़िरी...

दर्दनाक घटना: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, व्हाट्सऐप पर छोड़ा आख़िरी मैसेज, मानसिक तनाव या कोई और वजह? युवक की मौत ने कई सवाल खड़े किए…

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद ज़िले में आत्महत्या का एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। देवभोग थाना क्षेत्र के गिरसूल के आश्रित ग्राम बागगोडा में 27 वर्षीय यशवंत ध्रुव ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। युवक का शव घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग NH-130 के किनारे स्थित नीम के पेड़ पर लटका मिला, जिससे पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

घटना से कुछ घंटे पहले यशवंत ने दोपहर 12:19 बजे अपने व्हाट्सऐप स्टेटस पर “Sorry all of you” लिखकर आख़िरी संदेश साझा किया था। इसके बाद करीब 3 बजे राहगीरों ने उसका शव पेड़ से लटकता देखा।

सूचना मिलते ही देवभोग पुलिस टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह के अनुसार, पुलिस ने घटनास्थल से पंचनामा, मोबाइल स्टेटस, कॉल डिटेल, पेड़ की स्थिति और जमीन पर मौजूद निशानों सहित सभी आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

परिवार पर गहरा सदमा है। छह साल पहले पिता के निधन के बाद यशवंत ही घर का सहारा था। पीछे उसकी मां और चार बहनें हैं, जो घटना के बाद से लगातार रो रही हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts