Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधदिल दहला देने वाली घटना: बेटे ने हसिया से पिता की हत्या...

दिल दहला देने वाली घटना: बेटे ने हसिया से पिता की हत्या की, बाइक और पैसों के झगड़ा, फिर पिता के पीठ-सीने और पेट पर किया ताबड़तोड़ हमला…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां एक बेटे ने अपने ही पिता की हसिया से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान संतोष साहू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उनका अपने बेटे राहुल साहू से लंबे समय से पैसों और बाइक खरीदने को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान गुस्से में आकर आरोपी बेटे ने पिता पर हसिया से जानलेवा हमला कर दिया।

हमले में गंभीर रूप से घायल संतोष साहू को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी बेटे राहुल साहू को गिरफ्तार कर लिया।

अपने पिता का मर्डर करने वाला आरोपी राहुल साहू।
अपने पिता का मर्डर करने वाला आरोपी राहुल साहू।

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts