Homeअपराधसराफा व्यापारी से 29 लाख की उठाईगिरी, बस यात्रा के दौरान वारदात,...

सराफा व्यापारी से 29 लाख की उठाईगिरी, बस यात्रा के दौरान वारदात, जांच में जुटी पुलिस…

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से बड़ी उठाईगिरी की घटना सामने आई है। जगदलपुर निवासी एक सराफा व्यापारी से करीब 29 लाख रुपए नकद की चोरी हो गई। यह वारदात उस समय हुई, जब व्यापारी मनीष ट्रैवल्स की बस से जगदलपुर से रायपुर की यात्रा कर रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार, व्यापारी रविवार सुबह नकदी से भरा थैला लेकर रायपुर के लिए रवाना हुआ था। बस के कांकेर थाना क्षेत्र अंतर्गत माकड़ी ढाबे के पास रुकने के दौरान वह बाथरूम गया। इसी दौरान अज्ञात बदमाश ने मौका देखकर बस में रखा कैश से भरा थैला उठा लिया और फरार हो गया।

थैला गायब होने की जानकारी मिलते ही व्यापारी ने पुलिस को सूचना दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस बस स्टाफ से पूछताछ कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts