Wednesday, February 11, 2026
HomeअपराधACB का बड़ा एक्शन: मुआवजा दिलाने के नाम पर रिश्वत ले रहा...

ACB का बड़ा एक्शन: मुआवजा दिलाने के नाम पर रिश्वत ले रहा नायब तहसील कार्यालय का बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार, दफ्तर में मचा हड़कंप…!

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जरही नायब तहसील कार्यालय में पदस्थ एक बाबू को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बाबू मकान क्षतिपूर्ति की स्वीकृत मुआवजा राशि दिलाने के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था।

जानकारी के अनुसार, कोटेया गांव निवासी रमेश राजवाड़े का घर आंधी-तूफान से क्षतिग्रस्त हो गया था। पटवारी द्वारा नुकसान का आकलन किए जाने के बाद मकान क्षतिपूर्ति के तहत 80 हजार रुपये का मुआवजा स्वीकृत किया गया था। यह मामला नायब तहसील कार्यालय जरही में लंबित था।

इसी दौरान कार्यालय में पदस्थ बाबू तोखन सिंह सोढ़ी ने मुआवजा राशि जारी कराने के एवज में रमेश से 40 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। पीड़ित ने पहले 15 हजार रुपये दे दिए, लेकिन इसके बावजूद बाबू ने शेष 25 हजार रुपये की मांग करते हुए फाइल आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया।

आखिरकार परेशान होकर रमेश राजवाड़े ने ACB से शिकायत की। शिकायत की पुष्टि होने के बाद ACB की टीम ने जाल बिछाया। आरोपी द्वारा मांगी गई 25 हजार रुपये की रकम पर केमिकल लगाकर पीड़ित को कार्यालय भेजा गया। जैसे ही बाबू ने रिश्वत की रकम लेकर जेब में रखी, ACB टीम ने मौके पर ही उसे धर दबोचा।

फिलहाल ACB आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts