Sunday, March 29, 2026
Homeअपराधतालाब में तैरती मिली महिला की लाश, हत्या या नशे में हुआ...

तालाब में तैरती मिली महिला की लाश, हत्या या नशे में हुआ हादसा? जांच में जुटी पुलिस…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमेरी में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के तालाब में एक महिला का शव तैरता हुआ मिला। तालाब में लाश दिखाई देने की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और तत्काल सकरी थाना पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया गया। मृतका की पहचान ग्राम अमेरी के सतनाम नगर निवासी चंद्रकली कुर्रे (40 वर्ष), पति सुभाष कुर्रे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला का शव औंधे मुंह पानी में मिला, जिससे मौत को लेकर संदेह गहरा गया है।

सकरी थाना प्रभारी विजय चौधरी के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में यह सामने आया है कि मृतका को शराब पीने की लत थी और शनिवार रात भी उसने शराब का सेवन किया था। आशंका जताई जा रही है कि अत्यधिक नशे की हालत में संतुलन बिगड़ने से वह तालाब में गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस इस मामले को पूरी गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच कर रही है।

प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि महिला की मौत तालाब में डूबने से हुई दुर्घटना है या फिर इसके पीछे कोई आपराधिक कारण है। पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों और मृतका के परिजनों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts