Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधखौफनाक वारदात: ब्लू वाटर तालाब से सिर कटी लाश बरामद, इलाके में...

खौफनाक वारदात: ब्लू वाटर तालाब से सिर कटी लाश बरामद, इलाके में दहशत, क्या कहीं और हुई हत्या? जांच में जुटी पुलिस…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। माना थाना क्षेत्र स्थित ब्लू वाटर तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति की सिर कटी लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव तालाब में तैरता हुआ दिखाई देने के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकालकर कब्जे में लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक का सिर और हाथ के पंजे गायब हैं, जिससे मामला और भी गंभीर हो गया है।

तालाब में तैरता मिला शव, सिर और हाथ लापता

सोमवार सुबह ग्रामीण जब तालाब के पास पहुंचे, तो पानी में तैरती लाश देखकर सन्न रह गए। पुलिस ने आसपास के इलाके में सिर और हाथों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के कारणों का खुलासा हो सके।

हत्या कर कहीं और से फेंके जाने की आशंका

शव की हालत को देखते हुए पुलिस को आशंका है कि हत्या कहीं और कर शव को ब्लू वाटर तालाब में फेंका गया हो। हालांकि, यह भी जांच की जा रही है कि वारदात इसी स्थान पर तो नहीं हुई। पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगालने के साथ-साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

पहले भी सामने आ चुकी है हत्या की सनसनीखेज घटना

गौरतलब है कि इससे पहले 22 नवंबर को न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के अमलीडीह इलाके में एक खाली प्लॉट से युवती की लाश मिली थी। उस मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया था। जांच में सामने आया था कि युवती की हत्या उसके प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर की थी।

शारीरिक संबंध से इनकार बना हत्या की वजह

आरोपियों ने युवती को रायपुर से दुर्ग के एक होटल में बुलाया था। वहां जब उसने आरोपी के दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाने से इनकार किया, तो दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। बाद में शव को बाइक पर लादकर रायपुर लाया गया और सुनसान प्लॉट में फेंक दिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लाखों रुपये के जेवरात भी बरामद किए थे।

फिलहाल ब्लू वाटर तालाब में मिली सिर कटी लाश के मामले में पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। जल्द ही इस सनसनीखेज वारदात से पर्दा उठने की उम्मीद जताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts