
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने प्रदेश भर में पुलिस अधिकारियों के तबादलों का बड़ा आदेश जारी किया है। इस सूची में कुल 95 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और उप पुलिस अधीक्षक (DSP) शामिल हैं, जिनके कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इस निर्णय के बाद राज्य के कई जिलों में पुलिस नेतृत्व की तस्वीर बदलती नजर आ रही है।

प्रशासनिक जरूरतों और कार्य प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है। लंबे समय से एक ही जिले में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को अहम जिलों में तैनाती सौंपी गई है। तबादला सूची में शहरी इलाकों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत अधिकारी भी शामिल हैं।

गृह विभाग का मानना है कि इस कदम से पुलिस व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकेगा तथा कानून-व्यवस्था में सुधार होगा। जारी आदेश के मुताबिक सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र ही अपने नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
नीचे देखें सूची –

