Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधबिलासपुर में सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चलती गाड़ियों के सामने कूदकर...

बिलासपुर में सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चलती गाड़ियों के सामने कूदकर जान देने की धमकी, फिर बीच सड़क युवक को पीटती रही युवती, वीडियो वायरल..

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नशे की हालत में एक युवक और युवती ने बीच सड़क पर जमकर हंगामा किया। मामला कोनी थाना क्षेत्र का है, जहां दोनों करीब एक घंटे तक सड़क पर ड्रामेबाजी करते रहे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती बीच सड़क पर युवक को लगातार थप्पड़ मारती रही। इस दौरान वह कई बार चलती गाड़ियों के सामने कूदकर जान देने की धमकी देती नजर आई। युवक उसे समझाने और मनाने की कोशिश करता रहा, लेकिन विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा था।

बताया जा रहा है कि युवक तालापारा का निवासी है और युवती भी उसी मोहल्ले में रहती है। दोनों पहले से शादीशुदा हैं और उनके बच्चे भी हैं। जानकारी के मुताबिक, तीन दिन पहले युवती अपने परिचित की एक महिला के साथ कोनी रोड गई थी, जहां युवक भी मौजूद था। दोनों ही नशे की हालत में थे, जिसके बाद उनके बीच विवाद शुरू हो गया।

घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों को पहले लगा कि युवक युवती से छेड़छाड़ कर रहा है, लेकिन बाद में स्पष्ट हुआ कि दोनों आपस में ही झगड़ रहे थे। युवती बीच सड़क पर युवक के साथ मारपीट करती रही, जबकि युवक लगातार उसे शांत करने का प्रयास करता रहा।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवती युवक को थप्पड़ मारते हुए और दोनों को सड़क पर हंगामा करते देखा जा सकता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

स्थानीय युवकों ने हालात बिगड़ते देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक-युवती को अपने साथ ले गई, लेकिन इस मामले में किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।

वहीं, कोनी थाना प्रभारी टीआई भावेश सेंडे ने बताया कि उन्हें इस तरह की किसी मारपीट या विवाद की कोई शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने पुलिस द्वारा युवक-युवती को हिरासत में लेने या किसी प्रकार की कार्रवाई किए जाने की जानकारी से भी इनकार किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts