Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधकार ने मारी जोरदार टक्कर, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर गंभीर...

कार ने मारी जोरदार टक्कर, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर गंभीर घायल, कई फिट दूर उछलकर गिरा, CCTV में कैद हुई घटना…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक प्रॉपर्टी डीलर को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में प्रॉपर्टी डीलर रवि सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह सड़क से कई फीट दूर जा गिरे।

यह पूरी घटना उसालपुर स्मार्ट रोड की बताई जा रही है, जो सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आती है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह के समय रवि सिंह रोजाना की तरह टहलने निकले थे, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक बिना रुके मौके से कार सहित फरार हो गया।

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह कार तेज गति में आकर टक्कर मारती है और चालक मौके से भाग निकलता है। फुटेज के आधार पर पुलिस अब आरोपी चालक की पहचान और तलाश में जुट गई है।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल रवि सिंह को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार चालक और वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है। इस घटना के बाद इलाके में सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts