Sunday, March 29, 2026
Homeअपराधहनुमंत कथा के दौरान चेन स्नेचिंग, दर्जनभर महिलाओं के गहने चोरी...

हनुमंत कथा के दौरान चेन स्नेचिंग, दर्जनभर महिलाओं के गहने चोरी…

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में आयोजित बागेश्वर धाम के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा के दौरान चेन स्नेचिंग की कई घटनाएं सामने आई हैं। कथा स्थल पर उमड़ी भारी भीड़ का फायदा उठाते हुए शातिर चोरों ने दर्जनभर महिलाओं के गहनों पर हाथ साफ कर दिया।

जानकारी के अनुसार, भिलाई के सेक्टर-6 स्थित जयंती स्टेडियम में 25 से 29 दिसंबर तक हनुमंत कथा का आयोजन किया गया है। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रदेशभर से पहुंच रहे हैं। इसी भीड़ में सक्रिय चेन स्नेचिंग और पॉकेटमार गिरोह ने महिलाओं को निशाना बनाया।

कथा सुनने पहुंचीं महिलाओं को जब अपने गहने गायब होने का अहसास हुआ तो उन्होंने कथा स्थल पर काफी तलाश की, लेकिन गहने नहीं मिले। इसके बाद पीड़ित महिलाओं ने भिलाई नगर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, चोरी हुए गहनों की कुल कीमत करीब 5 लाख 30 हजार रुपए आंकी गई है। इनमें मंगलसूत्र, सोने की चेन और लॉकेट शामिल हैं। अलग-अलग इलाकों की महिलाओं के गले से सोने के गहने चोरी किए गए हैं, जिनका वजन 7 ग्राम से लेकर 20 ग्राम तक बताया गया है।

फिलहाल पुलिस ने सभी शिकायतों को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, कथा स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts