
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में गृह मंत्री विजय शर्मा के काफिले से जुड़ा एक सड़क हादसा सामने आया है। रेस्ट हाउस से रवाना होते समय काफिले की एक गाड़ी से बाइक की भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक सवार दो युवक घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, दोनों युवकों को हाथ और पैर में चोटें आई हैं, हालांकि उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। फिलहाल उनका उपचार जारी है। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
