Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधरिश्तों को किया तार-तार, पंचायत सचिव पर भतीजी से दुष्कर्म का आरोप,...

रिश्तों को किया तार-तार, पंचायत सचिव पर भतीजी से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी फरार…

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जयनगर थाना क्षेत्र में पदस्थ एक पंचायत सचिव पर अपनी ही नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने बच्ची को घूमाने का बहाना बनाकर अपने साथ ले गया और वहां इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद से ही आरोपी फरार है।

पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और संभावित ठिकानों पर तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने न केवल प्रशासनिक तंत्र की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि समाज को भी झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि आरोपी के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस को सूचित करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts