Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधपहले बदली इंस्टाग्राम DP, लगाई स्टोरी... फिर पेट्रोल डालकर लगा ली आग,...

पहले बदली इंस्टाग्राम DP, लगाई स्टोरी… फिर पेट्रोल डालकर लगा ली आग, GGU छात्र ने की खुदकुशी की कोशिश… हालत नाजुक…

बिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के एक छात्र द्वारा आत्मदाह का प्रयास किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्र ने अपने किराए के मकान में खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।

घायल छात्र की पहचान आयुष यादव के रूप में हुई है, जो विश्वविद्यालय में बीए एलएलबी का छात्र है। घटना के बाद उसे तत्काल इलाज के लिए सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अपोलो अस्पताल रेफर किया गया है। फिलहाल डॉक्टरों की टीम उसकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए है।

बताया जा रहा है कि आयुष यादव प्रयागराज, उत्तर प्रदेश का निवासी है और आज से उसकी परीक्षा शुरू होने वाली थी। आत्महत्या के प्रयास से पहले छात्र ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक स्टोरी भी पोस्ट की थी। इसके अलावा आत्मदाह की कोशिश का वीडियो बनाए जाने की भी जानकारी सामने आ रही है।

मामले की सूचना मिलते ही कोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घायल छात्र का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और उससे जुड़े सभी डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

फिलहाल आत्महत्या के प्रयास के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts