Wednesday, February 11, 2026
Homeअन्य खबरेNTPC सीपत की संगवारी महिला समिति का सराहनीय प्रयास, 15 स्कूलों के...

NTPC सीपत की संगवारी महिला समिति का सराहनीय प्रयास, 15 स्कूलों के 1492 बच्चों को बांटे स्वेटर…

बिलासपुर। एनटीपीसी सीपत की संगवारी महिला समिति ने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए शीत ऋतु में जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए एक सराहनीय पहल की है। समिति द्वारा सीपत क्षेत्र के सीपत, जांजी, देवरी, कौड़िया, रांक, रलिया, गतौरा एवं कर्रा गांवों की 15 शासकीय प्राथमिक शालाओं में अध्ययनरत कक्षा पहली से पांचवीं तक के कुल 1492 विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए गए।

स्वेटर वितरण कार्यक्रम में संगवारी महिला समिति की अध्यक्षा  शिखा मंडल, वरिष्ठ सदस्याएं शर्मिष्ठा सिन्हा, डिमना सरकार सहित समिति की अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में संबंधित ग्रामों के जनपद सदस्य, सरपंच एवं उपसरपंचों की भी सहभागिता रही।

इस अवसर पर समिति की अध्यक्षा शिखा मंडल ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझाते हुए निरंतर मेहनत करने और अपने सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

गौरतलब है कि संगवारी महिला समिति लगातार सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। इसी कड़ी में ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो, इस उद्देश्य से स्वेटर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts