Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधछालीवुड डायरेक्टर मोहित साहू पर गंभीर आरोप: गर्लफ्रेंड से बेरहमी से मारपीट,...

छालीवुड डायरेक्टर मोहित साहू पर गंभीर आरोप: गर्लफ्रेंड से बेरहमी से मारपीट, लहूलुहान हालत में थाने पहुंची युवती; वीडियो वायरल…

रायपुर। छालीवुड के फिल्म डायरेक्टर मोहित साहू पर एक युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि आरोपी पहले से शादीशुदा है, इस तथ्य को छुपाकर उसने उसे उज्जैन ले जाकर शादी की। बाद में जब युवती को मोहित साहू की पहले से शादी की जानकारी मिली, तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया, जो आगे चलकर हिंसा में बदल गया।

आरोप है कि विवाद के दौरान मोहित साहू ने युवती के साथ बेरहमी से मारपीट की। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवती खून से लथपथ और डरी-सहमी हालत में एक फ्लैट के अंदर दिखाई दे रही है।

बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान शोर सुनकर पड़ोसी और महिला सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचे और फ्लैट का दरवाजा खुलवाया। इसके बाद मामले की शिकायत पुरानी बस्ती थाना पुलिस से की गई।

पुलिस के अनुसार, यह घटना पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के भाटागांव स्थित सिल्वर ओक अपार्टमेंट के ब्लॉक-410 की है। जांच के दौरान फ्लैट के अंदर टूटी कुंडी और खून के निशान मिले हैं, जिससे मारपीट की पुष्टि होती है।

पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा है, जहां उसका इलाज जारी है। युवती की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और वायरल वीडियो, मेडिकल रिपोर्ट सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

फिलहाल इस पूरे मामले में आरोपी फिल्म डायरेक्टर मोहित साहू की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts