Sunday, March 29, 2026
Homeअपराधकलेक्टर परिसर में हड़कंप: बर्खास्त जवान ने जहर खाकर जान देने की...

कलेक्टर परिसर में हड़कंप: बर्खास्त जवान ने जहर खाकर जान देने की कोशिश, सुसाइड नोट में अफसरों पर आरोप..!

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बर्खास्त नगर सैनिक ने कलेक्टर परिसर में कथित रूप से जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जवान की पहचान संतोष पटेल के रूप में हुई है, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, संतोष पटेल हाल ही में नगर सेना से बर्खास्त किया गया था। बर्खास्तगी से आहत होकर उसने कलेक्टर परिसर में यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासनिक कर्मचारी पहुंचे और उसे तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है। नोट में जवान ने अपने उच्च अधिकारियों — डिविजनल कमांडेंट और कोरबा कमांडेंट — पर मानसिक प्रताड़ना और बिना उचित सुनवाई के कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। उसने लिखा है कि लंबे समय से दबाव और परेशानियों के कारण वह मानसिक रूप से टूट चुका था।

फिलहाल पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर जांच शुरू कर दी है। संबंधित अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts