Saturday, March 28, 2026
Homeअपराधरेल परियोजना पर कबाड़ माफिया का धावा..! रेल लाइन के करोड़ों का...

रेल परियोजना पर कबाड़ माफिया का धावा..! रेल लाइन के करोड़ों का लोहा गायब..! रेलवे की सुरक्षा पर सवाल..! आरोपी अब भी फरार..!

कोरबा। छत्तीसगढ़ की ऊर्जाधानी कोरबा में अब कबाड़ चोर सीधे देश की अहम रेल परियोजना को निशाना बना रहे हैं। गेवरा–पेंड्रा रोड रेल लाइन विस्तार कार्य के दौरान निर्माण स्थल से बड़े पैमाने पर रेल सामग्री चोरी होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि संगठित गिरोह आधुनिक गैस कटर और भारी वाहनों की मदद से रेलवे की पटरियां और लोहे के ढांचे काटकर ले जा रहा है।

ताज़ा घटना बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के पंखा दफाई की है, जहां देर रात अज्ञात बदमाशों ने निर्माणाधीन रेल लाइन से कीमती रेल ट्रैक काट लिया। इतना ही नहीं, साइट पर खड़ी हाइड्रा मशीन का शीशा भी तोड़ दिया गया, जिससे साफ है कि चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

संगठित गिरोह की आशंका

घटना के तरीके से यह स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि यह कोई छोटी-मोटी चोरी नहीं, बल्कि सुनियोजित ऑपरेशन है। भारी रेल सामग्री को ले जाने के लिए ट्रक या बड़े वाहनों का उपयोग किए जाने की आशंका है। इससे स्थानीय स्तर पर सक्रिय कबाड़ नेटवर्क पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

परियोजना पर असर

गेवरा–पेंड्रा रेल कॉरिडोर को कोयला परिवहन और यात्री सुविधा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। लगातार हो रही चोरी से

  • सरकारी राजस्व को करोड़ों का नुकसान
  • निर्माण कार्य की रफ्तार पर असर
  • सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुलना

जैसे गंभीर मुद्दे सामने आ रहे हैं।

कार्रवाई के दावे, आरोपी फरार

पुलिस और प्रशासन अवैध कबाड़ कारोबार पर कार्रवाई की बात तो कर रहे हैं, लेकिन मुख्य सरगना अब तक गिरफ्त से बाहर हैं। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच और परियोजना स्थलों पर कड़ी सुरक्षा की मांग उठाई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts