Friday, February 27, 2026
HomeअपराधLIVE VIDEO: बिलासपुर में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड आकर ट्रेलर ने...

LIVE VIDEO: बिलासपुर में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड आकर ट्रेलर ने स्कॉर्पियो को रौंदा, 4 की मौत, 1 गंभीर, गैस कटर से निकाली गईं लाशें..! पुलिस जांच में जुटी…

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के सकरी बाईपास पर गुरुवार-शुक्रवार दरम्यानी देर रात एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। हादसा रायपुर-रतनपुर नेशनल हाईवे पर ग्राम सम्बलपुरी स्थित यादव ढाबा के सामने हुआ।

जानकारी के मुताबिक, देर रात करीब 2 बजे ट्रेलर (CG-11-BD-9044) रतनपुर से रायपुर की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद ट्रेलर अचानक रॉन्ग साइड में पहुंच गया। सामने से आ रही स्कॉर्पियो (CG-04-MQ-4220) से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेलर पास में खड़े एक अन्य ट्रेलर को भी अपनी चपेट में लेते हुए पलट गया।

हादसे के बाद स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस, डायल-112 और राहत दल मौके पर पहुंचे। गैस कटर की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद घायलों और मृतकों को बाहर निकाला गया।

मृतकों की पहचान

  • छत्रपाल रात्रे (37) निवासी कुवागांव, थाना तखतपुर
  • विशाल लहरे (25) निवासी बिरगहनी, थाना जरहागांव, जिला मुंगेली
  • अनमोल लहरे (14) निवासी बिरगहनी, जिला मुंगेली
  • सोनू मिरी (28) निवासी कोटा

वहीं प्रकाश रात्रे, निवासी कुवागांव, गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

बताया गया है कि सभी लोग यादव ढाबा में आयोजित पारिवारिक शादी की 25वीं सालगिरह समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। कार्यक्रम स्थल से कुछ ही दूरी पर यह दर्दनाक हादसा हो गया।

घटना के बाद संबंधित गांवों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने ट्रेलर चालक को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह हादसा एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों की गंभीर चेतावनी बनकर सामने आया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts