
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के मंगला इलाके में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक तालाब में अधेड़ उम्र के व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला। शव की हालत देखकर आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि शव अर्धनग्न अवस्था में मिला है। शुरुआती जानकारी के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की मौत तालाब में डूबने से हुई होगी। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि मृतक तालाब तक कैसे पहुंचा और घटना से पहले उसके साथ क्या हुआ था।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
