Homeअपराधसड़क पर ओवरटेक को लेकर बवाल, ट्रक ड्राइवर पर तानी पिस्टल… फिर...

सड़क पर ओवरटेक को लेकर बवाल, ट्रक ड्राइवर पर तानी पिस्टल… फिर हुई फायरिंग…

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में ट्रक को ओवरटेक करने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट और हवाई फायरिंग तक पहुंच गया। प्रतापपुर थाना क्षेत्र की खड़गवां पुलिस चौकी में ट्रक चालक ने कार सवार दो लोगों पर पिस्टल दिखाकर मोबाइल छीनने और दो राउंड हवाई फायरिंग करने का आरोप लगाया है।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। घेराबंदी कर पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। घटना में इस्तेमाल कार को भी जब्त किया गया है।

ओवरटेक के बाद बढ़ा विवाद

पुलिस के अनुसार, ट्रक चालक और कार सवारों के बीच सड़क पर ओवरटेक करने को लेकर कहासुनी हुई थी। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कार सवारों ने ट्रक चालक से मारपीट की और पिस्टल दिखाकर उसका मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद दो राउंड हवाई फायरिंग की गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान श्यामलाल साहू और राजेश अम्बष्ट के रूप में हुई है।

पिस्टल-कारतूस और कार जब्त

पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। वारदात में इस्तेमाल कार को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ BNS की धारा 309(6) और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 2 अक्टूबर तक न्यायिक रिमांड पर भेजे जाने की जानकारी है। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम और फायरिंग के कारणों की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts