Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधबिलासपुर में फिर चाकूबाजी: दो गुटों में जमकर मारपीट, चाकू-पत्थर चले, वीडियो...

बिलासपुर में फिर चाकूबाजी: दो गुटों में जमकर मारपीट, चाकू-पत्थर चले, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल..!!

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक बार फिर मारपीट और चाकूबाजी की घटना सामने आई है। जहां दो गुटों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। पहले कहासुनी और गाली-गलौज हुई, इसके बाद देखते ही देखते झापड़, लात और घूंसों की बरसात शुरू हो गई। पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के बहतराई स्टेडियम के सामने की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किसी बात को लेकर दो गुटों के युवकों के बीच बहस शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के युवक एक-दूसरे पर टूट पड़े। इस दौरान जमकर झापड़, लात और घूंसों से मारपीट हुई।

इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह युवक एक-दूसरे पर झापड़, लात-घूंसों से हमला कर रहे हैं और पत्थर फेंकते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में इस घटना की काफी चर्चा हो रही है।

इधर शहर में लगातार सामने आ रही चाकूबाजी और मारपीट की घटनाओं को लेकर लोगों में भी चिंता बढ़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की घटनाएं कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जरूरी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts