Homeअपराधबर्थडे का जश्न पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष समेत 4 पर FIR...

बर्थडे का जश्न पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष समेत 4 पर FIR…

पेंड्रा। सार्वजनिक सड़क पर जन्मदिन का जश्न मनाना भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे समेत चार लोगों को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर समारोह का वीडियो वायरल होने के बाद गौरेला पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और जांच के बाद चारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

वायरल वीडियो से खुला मामला

बताया गया कि 18 सितंबर को जन्मदिन समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में सार्वजनिक रास्ते पर लोगों की भीड़ नजर आई। पुलिस के मुताबिक, आयोजन के दौरान सड़क पर भीड़ जुटने से लोगों की आवाजाही प्रभावित होने की शिकायत सामने आई थी।

पुलिस ने दर्ज किया केस

मामले की जांच के बाद गौरेला पुलिस ने भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे समेत चार लोगों के खिलाफ BNS की धारा 285 और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है।

अब सार्वजनिक आयोजनों पर सवाल

इस कार्रवाई के बाद सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ जुटाकर आयोजन करने को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक रास्तों पर ऐसे आयोजन से यातायात और आम लोगों की आवाजाही प्रभावित नहीं होनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts