Tuesday, May 12, 2026
Homeअपराधछत्तीसगढ़ में सिलेंडर ब्लास्ट से 4 लोग जले जिंदा: पहले खंभे में...

छत्तीसगढ़ में सिलेंडर ब्लास्ट से 4 लोग जले जिंदा: पहले खंभे में शॉर्ट-सर्किट, फिर मकान में लगी आग; किचन में धमाका; 2 बहनें, पिता और मासूम बच्ची की मौत!!

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। कुम्हारी क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 स्थित खपरी रोड में मंगलवार की दोपहर को एक मकान में अचानक सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि पूरे घर में आग फैल गई और देखते ही देखते चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतकों में एक मासूम बच्ची भी शामिल है।

जानकारी के मुताबिक, घर में खाना बनाया जा रहा था, तभी अचानक गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। आसपास के लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए। कुछ ही देर में मकान आग की लपटों से घिर गया।

कलेक्टर और एसएसपी भी मौके पर पहुंचे।
कलेक्टर और एसएसपी भी मौके पर पहुंचे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। रेस्क्यू के दौरान घर के अंदर से चार शव बरामद किए गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

मृतकों की पहचान होमदास वैष्णव (40 वर्ष), लक्ष्मी वैष्णव (18 वर्ष), चांदनी (17 वर्ष) और गोपिका (2 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय सभी घर के अंदर मौजूद थे और किसी को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। शुरुआती जांच में सिलेंडर ब्लास्ट को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts