Wednesday, May 13, 2026
Homeअजब गजबहाईवोल्टेज ड्रामा: 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती, 40 मिनट तक...

हाईवोल्टेज ड्रामा: 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती, 40 मिनट तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें वीडियो…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur के शंकर नगर इलाके में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती सड़क किनारे लगे विशाल होर्डिंग पर चढ़ गई। करीब 35 फीट की ऊंचाई पर बैठी युवती को देखकर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना Shankar Nagar स्थित Khamhardih Police Station क्षेत्र की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लंबी सीढ़ी लगाई गई, वहीं किसी अनहोनी से बचने के लिए नीचे सुरक्षा जाल भी बिछाया गया।

करीब 40 मिनट तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। इस दौरान सड़क पर लोगों की भारी भीड़ जुटी रही, जिसे नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

पुलिस युवती को अपने साथ थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवती की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं बताई जा रही है। हालांकि पूछताछ में उसने किसी भी विवाद या परेशानी से इनकार किया है। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर युवती होर्डिंग पर क्यों चढ़ी थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts