Wednesday, May 13, 2026
Homeअपराधदेखिए LIVE VIDEO: घर में लगी आग, फिर हुआ जोरदार ब्लास्ट: ढाई...

देखिए LIVE VIDEO: घर में लगी आग, फिर हुआ जोरदार ब्लास्ट: ढाई मिनट में 4 लोगों की दर्दनाक मौत, पूर्व CM बोले — बिजली अफसरों पर हत्या का केस हो..!!

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी इलाके में हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। शॉर्ट सर्किट से शुरू हुई आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक ही परिवार के चार लोग जिंदा जल गए। अब इस हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मचती दिखाई दे रही है। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।मृतकों में पिता अनिल वैष्णव, उनकी दो बेटियां लक्ष्मी और चांदनी, तथा डेढ़ साल की मासूम बच्ची शामिल हैं। चारों का कुम्हारी मुक्तिधाम में एक साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

किचन तक पहुंची आग, फिर हुआ जोरदार धमाका

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मकान के पास लगे बिजली खंभे में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसकी चिंगारी से घर में आग लग गई। आग धीरे-धीरे छत के रास्ते किचन तक पहुंच गई, जहां रखा गैस सिलेंडर इसकी चपेट में आ गया। कुछ ही देर बाद सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हुआ। धमाका इतना तेज था कि घर में मौजूद लोगों को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिल सका।

घटना के बाद मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। मलबे से चारों के जले हुए शव बरामद किए गए, जिन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

हादसे वाले दिन ही भरवाया था सिलेंडर

परिजनों के मुताबिक, मंगलवार को ही गैस सिलेंडर भरवाकर घर लाया गया था। हादसे के समय घर में अनिल वैष्णव और उनकी दोनों बेटियां मौजूद थीं। वहीं उनकी पत्नी, बेटा और एक बेटी घर के बाहर थे, जिससे उनकी जान बच गई।

हालांकि बाहर मौजूद बेटी की डेढ़ साल की बच्ची घर के अंदर थी, जो आग की चपेट में आ गई। परिवार का 17 वर्षीय बेटा गौतम अपने दोस्तों के साथ आग बुझाने की कोशिश करता रहा, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई और तभी सिलेंडर ब्लास्ट हो गया।

सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान

घटना के बाद मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए सहायता राशि देने की घोषणा की है। वहीं जिला प्रशासन की ओर से भी 4-4 लाख रुपए मुआवजा देने की बात कही गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने बिजली विभाग पर उठाए सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे की बड़ी वजह बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। साथ ही दोषी अधिकारियों पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग भी की।

मंत्री और अधिकारी पहुंचे मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह और एसएसपी विजय अग्रवाल मौके पर पहुंचे। वहीं सांसद Vijay Baghel, स्वास्थ्य मंत्री Shyam Bihari Jaiswal और शिक्षा मंत्री Gajendra Yadav ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि हादसे के कारणों की जांच के निर्देश कलेक्टर को दे दिए गए हैं और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts