Saturday, June 20, 2026
Homeअपराधकोयला चोरी और मिलावट के मामले में फरार आरोपी अजय सिंह गिरफ्तार,...

कोयला चोरी और मिलावट के मामले में फरार आरोपी अजय सिंह गिरफ्तार, ट्रेलरों से हो रही थी कोयले की हेराफेरी, 10 दिन से चल रहा था फरार, 6 आरोपी पहले से जेल में…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में कोयला चोरी और उसमें मिलावट कर कंपनियों को नुकसान पहुंचाने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को सकरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था, जिसे घेराबंदी कर कोनी क्षेत्र से पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 10 जून 2026 को न्यू लोको कॉलोनी निवासी आर.के. पाण्डेय ने शिकायत दर्ज कराई थी कि दीपका कोल माइंस से भाटिया एनर्जी एंड कोल बेनिफिकेशन प्रा.लि. लोखंडी के लिए मंगवाए गए एफ/जी ग्रेड के कोयले की गुणवत्ता जांच में भारी गड़बड़ी सामने आई। जांच में पाया गया कि ट्रेलरों से लाया गया कोयला निर्धारित ग्रेड का नहीं था।

पूछताछ में ट्रेलर चालकों ने बताया कि बालाजी कोल ट्रेडिंग एंड कंस्ट्रक्शन के संचालक और प्लांट सुपरवाइजर की मिलीभगत से कोयले की चोरी कर उसमें मिलावट की गई थी। मामले में पुलिस ने पहले छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि मुख्य आरोपियों में शामिल अजय कुमार सिंह (36), निवासी समृद्धि विहार, कोनी, घटना के बाद से फरार था।

सकरी पुलिस ने लगातार तलाश के बाद आरोपी को कोनी क्षेत्र से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts