Monday, June 22, 2026
Homeअपराधयुवती की बेरहमी से हत्या, WRS कॉलोनी के मैदान में सिर कुचली...

युवती की बेरहमी से हत्या, WRS कॉलोनी के मैदान में सिर कुचली लाश मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस, RK सारथी’ टैटू से सुलझेगी मर्डर मिस्ट्री…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र स्थित WRS कॉलोनी में एक युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोमवार सुबह खुले मैदान में युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव खून से लथपथ था और युवती के सिर व चेहरे को किसी भारी वस्तु से बुरी तरह कुचला गया था।

स्थानीय लोगों ने मैदान में शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद खमतराई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि वारदात रविवार और सोमवार की दरमियानी रात को अंजाम दी गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि उसके दाहिने हाथ पर ‘RK सारथी’ नाम का टैटू मिला है, जिसे पहचान का महत्वपूर्ण सुराग माना जा रहा है। पुलिस इस आधार पर युवती की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, आपसी विवाद या अन्य किसी कारण की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। मृतका की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts