Wednesday, July 8, 2026
Homeअपराधबाइक टकराई... फिर बुला लिया पुलिसवाला दोस्त! पेट्रोल पंप पर युवक से...

बाइक टकराई… फिर बुला लिया पुलिसवाला दोस्त! पेट्रोल पंप पर युवक से मारपीट, आरक्षक लाइन अटैच… देखें वीडियो…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर के तारबाहर थाना क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप पर मामूली बाइक टकराने का विवाद मारपीट तक पहुंच गया। घटना में एक युवक ने पुलिस आरक्षक और उसके साथी पर मारपीट का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रजनेश सिंह ने संबंधित आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया है।

पुलिस के अनुसार, दयालबंद निवासी शिवा गोरख ने तारबाहर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिवा ने बताया कि वह मीडिया से जुड़ा हुआ है। मंगलवार रात करीब 8 बजे वह शिव टॉकीज चौक से रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित अंबा पेट्रोल पंप पर अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाने पहुंचा था। पेट्रोल पंप पर अधिक भीड़ होने के कारण उसकी बाइक वहां मौजूद सतीश ताती की बाइक से हल्की टकरा गई।

आरोप है कि इसी बात को लेकर सतीश ताती ने विवाद शुरू कर दिया और अपने परिचित आरक्षक अभिषेक बक्श को मौके पर बुला लिया। शिकायतकर्ता का कहना है कि आरक्षक के पहुंचने के बाद दोनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की।

घटना के बाद शिवा गोरख ने तारबाहर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सतीश ताती और आरक्षक अभिषेक बक्श के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने तत्काल प्रभाव से आरक्षक अभिषेक बक्श को लाइन अटैच करने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि संबंधित आरक्षक पिछले करीब 15 दिनों से अवकाश पर था। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts