Thursday, July 9, 2026
HomeअपराधVIDEO: आधी रात को बार-नाइट क्लब में पुलिस की एंट्री, मचा हड़कंप......

VIDEO: आधी रात को बार-नाइट क्लब में पुलिस की एंट्री, मचा हड़कंप… दो मैनेजर गिरफ्तार…

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में देर रात पुलिस ने नियमों की अनदेखी कर संचालित किए जा रहे बार और नाइट क्लब पर बड़ी कार्रवाई की। पाम मॉल स्थित वन नाइट क्लब (ONC) और सेंट्रल प्वाइंट स्थित एक बार में पुलिस ने छापेमारी कर निर्धारित समय के बाद ग्राहकों को शराब परोसते हुए पकड़ा। कार्रवाई के दौरान दोनों प्रतिष्ठानों के मैनेजरों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, देर रात तक शराब परोसे जाने की सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, बार और क्लब में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। जांच के दौरान दोनों स्थानों पर आबकारी नियमों का उल्लंघन करते हुए ग्राहकों को शराब परोसी जा रही थी।

पुलिस ने मौके से दिवेंदु चक्रवर्ती (33), निवासी कोलकाता और प्रताप बेहरा (39), निवासी कटक, ओडिशा को गिरफ्तार कर थाना लाया, जहां उनके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी पाम मॉल स्थित इसी वन नाइट क्लब से शराब पीकर निकले एक व्यक्ति ने अपनी स्कॉर्पियो वाहन मॉल की सीढ़ियों पर चढ़ा दी थी। उस मामले में भी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था।

कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कानून और नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों एवं प्रतिष्ठानों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts