Homeअन्य खबरेमुख्यमंत्री सुरक्षा की कमान अब जयंत वैष्णव के हाथ, पुलिस मुख्यालय ने...

मुख्यमंत्री सुरक्षा की कमान अब जयंत वैष्णव के हाथ, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अरुण देव गौतम द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय रायपुर में पदस्थ जयंत वैष्णव को आगामी आदेश तक मुख्यमंत्री सुरक्षा का पुलिस अधीक्षक (एसपी) नियुक्त किया गया है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री सुरक्षा की जिम्मेदारी पहले हरीश राठौर संभाल रहे थे। लेकिन 10 जुलाई 2026 को जारी आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश में उन्हें कोरिया जिले का पुलिस अधीक्षक नियुक्त कर दिया गया था। उनके स्थानांतरण के बाद मुख्यमंत्री सुरक्षा का यह महत्वपूर्ण पद रिक्त हो गया था।

अब पुलिस मुख्यालय ने इस रिक्त पद पर जयंत वैष्णव की नियुक्ति कर मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी उन्हें सौंप दी है। यह नियुक्ति आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts