Homeअपराधबंद कमरे में बोरे से निकलीं पति-पत्नी की लाशें, बड़ा बेटा गायब;...

बंद कमरे में बोरे से निकलीं पति-पत्नी की लाशें, बड़ा बेटा गायब; हत्या की आशंका से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस…

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र में एक ही घर से पति-पत्नी की खून से सनी लाशें मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों के शव एक बंद कमरे में बोरियों में बांधकर रखे गए थे। मृतकों के सिर पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के गंभीर निशान मिले हैं। वारदात के बाद से उनका बड़ा बेटा फरार है, जिसके चलते पुलिस का शक उसी पर गहरा रहा है।

ग्राम सपड़ा के परसापारा निवासी हीराधर यादव (55) अपनी पत्नी गुलाबी यादव (50) और बड़े बेटे जदू यादव (34) के साथ पुराने मकान में रहते थे। उनका छोटा बेटा मोहन परिवार के साथ गांव में ही अलग मकान में रहता है।

सुबह घर पहुंचा छोटा बेटा, तो खुला हत्या का राज

सोमवार सुबह मोहन दूध लेने अपने माता-पिता के घर पहुंचा। घर के दोनों दरवाजे बाहर से बंद थे। काफी तलाश के बाद भी माता-पिता और बड़े भाई का पता नहीं चला। इसके बाद उसने घर में काम करने वाले सुकृत नागेश की मदद से अंदर जाकर तलाश शुरू की।

एक कमरे पर ताला लगा मिला। ताला तोड़कर अंदर पहुंचते ही दोनों के होश उड़ गए। कमरे के फर्श पर खून फैला था और दो बोरियों में पति-पत्नी के शव बंधे हुए थे। सूचना मिलते ही धौरपुर पुलिस और एसडीओपी तूल सिंह पट्टावी मौके पर पहुंचे। अंबिकापुर से फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच की। पुलिस के मुताबिक, दोनों के सिर पर फरसा या टांगी जैसे धारदार हथियार से हमला किया गया है। अधिक खून बहने के कारण उनकी मौत होने की आशंका है।

बड़ा बेटा लापता, जंगलों में भी तलाश

हत्या के बाद से मृतक दंपति का बड़ा बेटा जदू यादव गायब है। परिजनों के अनुसार उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी और वह लंबे समय से माता-पिता के साथ ही रह रहा था। पुलिस को आशंका है कि वारदात में उसकी भूमिका हो सकती है।

पुलिस ने उसके रिश्तेदारों के घरों में तलाश की है। साथ ही आसपास के जंगलों में भी खोजबीन जारी है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और फरार बेटे की तलाश में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts