
रायपुर। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस दिन शासकीय कार्यालयों, सरकारी संस्थानों, स्कूल-कॉलेजों समेत विभिन्न सरकारी सेवाओं में छुट्टी रहेगी।

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, 28 अगस्त को प्रदेश के सभी कोषालय और बैंक भी बंद रहेंगे।शासन ने यह निर्णय नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 की धारा 25 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए लिया है।
रक्षाबंधन के अवसर पर घोषित इस अवकाश के चलते सरकारी कामकाज प्रभावित रहेगा और बैंकिंग सेवाएं भी बंद रहेंगी। लोगों को जरूरी बैंकिंग कार्य अवकाश से पहले निपटाने की सलाह दी गई है।
