Homeअपराधडबल मर्डर! एक ही रात दो युवकों की हत्या, एक गंभीर; सामने...

डबल मर्डर! एक ही रात दो युवकों की हत्या, एक गंभीर; सामने आई ऐसी वजह कि रह जाएंगे दंग..!!

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की वारदातों ने एक बार फिर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रविवार रात डीडी नगर थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई दो चाकूबाजी की घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

रायपुरा चौक पर विवाद के बाद चाकूबाजी

पहली घटना रायपुरा चौक की है। यहां चंगोराभाठा निवासी 20 वर्षीय टीकेंद्र देवांगन की चाकू लगने से मौत हो गई। वहीं निषादपारा रायपुरा निवासी कैलाश निषाद गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज एम्स रायपुर में चल रहा है।

बताया जा रहा है कि रविवार रात कैलाश अपनी महिला मित्र के साथ पैदल घर लौट रहा था। इसी दौरान टीकेंद्र स्कूटी से वहां पहुंचा और दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर चाकूबाजी शुरू हो गई। इसी दौरान कैलाश ने कथित तौर पर टीकेंद्र से चाकू छीनकर उस पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल टीकेंद्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटना के पीछे की वजह और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

चंगोराभाठा में युवक पर हमला, अस्पताल में मौत

दूसरी वारदात श्रीराम नगर, चंगोराभाठा में रात करीब 12:30 बजे हुई। यहां 20 वर्षीय भोला विश्वकर्मा पर कुछ स्थानीय युवकों ने कथित आपसी रंजिश के चलते चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल भोला को उपचार के लिए मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डीडी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू की।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो नाबालिग शामिल हैं। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही घटना के कारणों और आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। एक ही रात में चाकूबाजी की दो वारदातों और दो युवकों की मौत से इलाके में दहशत का माहौल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts