
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव करते हुए 31 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के बाद पुलिस महकमे में जिम्मेदारियों का व्यापक पुनर्गठन किया गया है।

नई पदस्थापनाओं में महानिदेशक (DG), अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG), पुलिस महानिरीक्षक (IG), उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG) और सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) स्तर के अधिकारी शामिल हैं।
सरकार के इस फैसले से प्रदेश के कई महत्वपूर्ण पुलिस पदों पर अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली हैं। माना जा रहा है कि प्रशासनिक जरूरतों और पुलिस व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है। नए आदेश के बाद संबंधित अधिकारी अपनी नई जिम्मेदारियां संभालेंगे।

