Homeअन्य खबरेमेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट के बदले ‘रिश्वत’? डॉक्टर का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप..!!

मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट के बदले ‘रिश्वत’? डॉक्टर का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप..!!

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला अस्पताल में मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र जारी करने के नाम पर डॉक्टर द्वारा कथित तौर पर रिश्वत लिए जाने का मामला सामने आया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

वायरल वीडियो के बाद CM हेल्पलाइन में शिकायत

जानकारी के मुताबिक, मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट बनवाने के एवज में डॉक्टर पर पैसे लेने का आरोप लगाया गया है। कथित रिश्वतखोरी का वीडियो सामने आने के बाद मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन के जरिए की गई। शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की जांच कर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की है।

डिप्टी कलेक्टर को सौंपी गई जांच

मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। डिप्टी कलेक्टर हरिओम द्विवेदी को जांच की जिम्मेदारी दी गई है। जांच में वायरल वीडियो, शिकायत में लगाए गए आरोप और घटनाक्रम से जुड़े अन्य तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई

फिलहाल डॉक्टर पर रिश्वत लेने के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासनिक जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि वायरल वीडियो और शिकायत में लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है। जिला अस्पताल से जुड़े इस मामले के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts