Homeअपराधमिरर छत्तीसगढ़ की एंकर सोमा देवांगन गिरफ्तार, महापौर के खिलाफ कथित आपत्तिजनक...

मिरर छत्तीसगढ़ की एंकर सोमा देवांगन गिरफ्तार, महापौर के खिलाफ कथित आपत्तिजनक VIDEO मामला, कांग्रेस ने थाने में दिया धरना…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की महापौर मीनल चौबे से जुड़े कथित आपत्तिजनक और अश्लील वीडियो मामले में पुलिस ने शहर की चर्चित यूट्यूबर और एंकर सोमा देवांगन को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने यह कार्रवाई शिकायत और जांच के बाद की है। सोमा के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किए जाने की जानकारी सामने आई है।

बीजेपी ने की थी गिरफ्तारी की मांग

मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से भी सोमा देवांगन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की गई थी। बीजेपी नेताओं ने पुलिस से शिकायत करते हुए मामले में सख्त कार्रवाई की मांग उठाई थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमा को गिरफ्तार कर लिया।

VIDEO तैयार कर प्रसारित करने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, सोमा देवांगन पर रायपुर महापौर मीनल चौबे के खिलाफ कथित तौर पर अश्लील, आपत्तिजनक और गाली-गलौज वाली भाषा वाले VIDEO को तैयार कर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का आरोप है। शिकायत मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी।

गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

सोमा देवांगन की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने थाने में धरना देकर गिरफ्तारी का विरोध किया और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। इस दौरान मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है।

फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और VIDEO से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts