Homeअपराधमुरुम खदान के तालाब में तैरती मिली महिला की लाश, मचा हड़कंप,...

मुरुम खदान के तालाब में तैरती मिली महिला की लाश, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम पेंडारी में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब मुरुम खदान में बने तालाब में एक अज्ञात महिला का शव पानी में तैरता मिला। शव दिखाई देने के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

जानकारी के मुताबिक, पेंडारी स्थित मुरुम खदान के तालाब में ग्रामीणों की नजर पानी में तैर रहे शव पर पड़ी। कुछ ही देर में इसकी खबर पूरे इलाके में फैल गई। सूचना मिलते ही सकरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। उसकी मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस महिला की पहचान कराने के साथ ही पूरे मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत की वास्तविक वजह सामने आने की संभावना है। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और महिला की पहचान से जुड़े सुराग जुटाए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts