Homeअपराधबिलासपुर के चर्चित होटल हैवन्स पार्क के बाहर आधी रात हाईवोल्टेज ड्रामा,...

बिलासपुर के चर्चित होटल हैवन्स पार्क के बाहर आधी रात हाईवोल्टेज ड्रामा, युवती-बाउंसर भिड़े… वीडियो वायरल

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर के चर्चित होटल हैवन्स पार्क के बाहर देर रात उस वक्त हंगामा मच गया, जब बार में शराब पीने के बाद बिल को लेकर एक युवती और होटल प्रबंधन के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ा कि होटल के बाउंसरों ने युवती को बाहर निकाल दिया। इसके बाद होटल के बाहर काफी देर तक हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

बताया जा रहा है कि युवती होटल के बार में गई थी। शराब पीने के बाद बिल को लेकर उसके और होटल प्रबंधन के बीच कहासुनी शुरू हुई। विवाद बढ़ने पर बाउंसरों ने युवती को होटल से बाहर कर दिया। इसके बाद युवती बाहर ही विरोध और हंगामा करने लगी।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराने की कोशिश की, लेकिन कुछ देर तक पुलिस की मौजूदगी में भी विवाद जारी रहा। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें होटल के बाहर हंगामे की स्थिति दिखाई दे रही है। बाद में युवती अपनी गाड़ी में बैठकर वहां से चली गई।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और होटल प्रबंधन या बाउंसरों की भूमिका क्या रही, इसे लेकर पुलिस तथ्यों की पड़ताल कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts